जनवरी 21, 2026 5:33 अपराह्न
36
‘प्रगति’ ने परियोजनाओं में देरी के कारणों का समाधान और जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायता की है
प्रधानमंत्री के सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के प्रमुख मंच-प्रगति ने अपनी 50वीं सफल बैठक के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे वर्ष 2015 में शुरू किया था। इसके बाद से प्रगति ने प्रधानमंत्री की सीधी समीक्षा के माध्यम से प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं और जन शिक...