सितम्बर 5, 2023 2:07 अपराह्न
40
जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा-हर घर जल योजना के तहत पिछले 4 वर्ष में 13 करोड ग्रामीण परिवार लाभान्वित
भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के तेरह करोड़ घरों को नल से पेयजल प्रदान करने की उपलब्धि हासिल कर ली गई है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा है कि हर घर जल योजना के अंतर्गत केवल चार वर्षों में तेरह करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य और अच्छे रहन-सहन का उपहार दिया गया है...