राष्ट्रीय

अगस्त 13, 2024 4:53 अपराह्न

views 13

सर्वोच्च न्यायालय ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की माफी स्वीकार की, अवमानना कार्रवाई समाप्त

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण की माफी स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई बंद कर दी है। शीर्ष न्‍यायालय ने कंपनी द्वारा भ्रामक विज्ञापनों के लगातार प्रकाशन पर रामदेव और बालकृष्ण को जारी अवमानना नोटिस को खारिज कर दिया। इस...

अगस्त 13, 2024 6:03 अपराह्न

views 18

भारतीय वायु सेना ने बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्स तरंग शक्ति’ की मेज़बानी की

  भारतीय वायुसेना ने अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास - एक्स तरंग शक्ति की मेजबानी की। इसका आयोजन तमिलनाडु में सुलुर के वायुसेना स्टेशन पर किया गया।   रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभ्यास में लगभग 1...

अगस्त 13, 2024 4:21 अपराह्न

views 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  कल अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन-2024 का उद्घाटन करेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन-2024 का उद्घाटन करेंगी। अमृत उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

अगस्त 13, 2024 2:17 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले चार-पांच दिन में हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्त...

अगस्त 13, 2024 2:10 अपराह्न

views 8

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत दुनिया भर में लोकतंत्र का समर्थक है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। डॉ. जयशंकर भारत-अमरीका संबंधों के विकास और अमरीका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। भारत-अमरीका संबंधों पर ...

अगस्त 13, 2024 1:57 अपराह्न

views 6

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भोपाल में आईआईएसईआर के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नवाचार, वैज्ञानिक सोच और समस्याओं का त्वरित समाधान तलाशने पर बल दिया। वे आज भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍...

अगस्त 13, 2024 1:54 अपराह्न

views 32

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए सीबीआई जांच की मांग की

  कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राज्य सरकार पर असामाजिक तत्वों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति प...

अगस्त 13, 2024 1:33 अपराह्न

views 25

कैनबरा में किया गया छठे भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा संवाद का आयोजन

  छठे भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा संवाद का आयोजन आज कैनबरा में किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय रक्षा कार्य की संयुक्त सचिव सुश्री मुआनपुई सैयावी ने किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण और मध्य एशिया की पहली सहायक सच...

अगस्त 13, 2024 12:54 अपराह्न

views 14

सरकार मछुआरों के व्यवसाय और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए समुद्री जहाजों पर एक लाख ट्रांसपोंडर लगाएगी

सरकार मछुआरों के व्यवसाय और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मछली पकड़ने वाले समुद्री जहाजों पर एक लाख ट्रांसपोंडर लगायेगी। नई दिल्‍ली के मत्स्य पालन क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अगर कोई मछुआरा समुद्र...

अगस्त 13, 2024 12:19 अपराह्न

views 19

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राममोहन नायडू किंजारापु, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया उपस्थित थे। ये रैली मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खत्म हुई। एक सभा को संबोधि...