अप्रैल 25, 2026 12:11 अपराह्न

printer

IPL में आज दो मुकाबले: डेल्‍ही कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद होगे आमने सामने

आईपीएल क्रिकेट में आज दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर बाद 3:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में डेल्‍ही कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। शाम 7:30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 
 
कल रात मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया। बेंगलुरु ने 19वें ओवर में 206 रन के लक्ष्‍य को हासिल कर जीत दर्ज की।
 
इससे पहले, गुजरात टाइटन्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।