राष्ट्रीय

अगस्त 19, 2024 4:54 अपराह्न

views 20

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में नेपाली विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में नेपाली विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र सहित बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने खुशी जताई कि नेपाल भारत को ...

अगस्त 19, 2024 8:18 अपराह्न

views 8

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक के दौरान, वित्त मंत्री ने जमा वृद्धि, ऋण-से-जमा अनुपात और परिसंपत्ति गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ...

अगस्त 19, 2024 3:08 अपराह्न

views 19

कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण – पीयूष गोयल

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कोलकाता में एक महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। श्री गोयल ने कहा कि वे सभी महिलाओं और बेटियों के साथ दृढता से खडे हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्र भविष्‍य में इस प्रकार की किसी घटना को सहन नहीं करेगा।     श्री गोयल ...

अगस्त 19, 2024 3:01 अपराह्न

views 29

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है सी.बी.आई.

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी.बी.आई. आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रहा है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों को इस घटना से संबंधित सोशल मीडिया पोस्‍ट को लेकर, साइबर अपराध विभाग और राज्‍य पुलिस से नोटिस मिले हैं, वे उन्‍हें कानूनी सह...

अगस्त 19, 2024 2:40 अपराह्न

views 14

जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो गुवेया डोमिनिक न्याकाडज़िनो चिवेंगा आज नई दिल्ली पहुंचे

जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो गुवेया डोमिनिक न्याकाडज़िनो चिवेंगा आज नई दिल्ली पहुंचे गए। वे कल 19वें सी.आई.आई. भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कॉन्क्लेव में उनकी भागीदारी भारत और जिम्बाब्वे के बीच मजबूत ...

अगस्त 19, 2024 2:16 अपराह्न

views 15

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन चेन्नई में मंत्रालय की विभिन्न इकाइयों की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज चेन्नई में मंत्रालय की विभिन्न इकाइयों की समीक्षा करेगें। इस समीक्षा बैठक में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की इकाइयों के क्षेत्रीय प्रमुख भाग लेगें । इसका आयोजन पीआईबी, सीबीसी, आकाशवाणी और दूरदर्शन के संब...

अगस्त 19, 2024 2:11 अपराह्न

views 22

उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार, भाइयों और बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है । इस शुभ अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने सभी से महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होने, एक ऐसे वातावर...

अगस्त 19, 2024 2:04 अपराह्न

views 24

पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का चेन्नई में निधन

पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का आज चेन्नई में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। 20वें सेनाध्यक्ष का जन्म 5 दिसंबर 1940 को केरल के त्रिवेन्द्रम में हुआ था। वह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, पुणे के पूर्व छात्र थे। 13 दिसं...

अगस्त 19, 2024 1:55 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कामना की कि यह पवित्र त्योहार रिश्तों में मिठास और लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएगा।

अगस्त 19, 2024 1:49 अपराह्न

views 39

पदम पुरस्‍कारों से सम्‍मानित डॉक्‍टरों ने प्रधानमंत्री से कोलकाता दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में हस्‍तक्षेप करने की मांग की

पदम पुरस्‍कारों से सम्‍मानित 70 से अधिक डॉक्‍टरों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर कोलकाता दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में व्‍यक्तिगत रूप से हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। इन डॉक्टरों ने कहा है कि क्रूरता की ऐसी घटनाएं चिकित्सा क्षेत्र की सेवाओं को प्रभावित करती हैं। उन्‍होंने कहा कि चिकित...