अप्रैल 26, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

समीक्षा के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान प्रतिशत बढ़कर 93.19% हुआ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हुई है। समीक्षा के बाद, राज्य में कुल मतदान 93.19 प्रतिशत रहा। निर्वाचन आयोग ने इसे आजादी के बाद राज्‍य में सर्वाधिक मतदान बताया है।

कूच बिहार में सबसे अधिक 96.2 प्रतिशत और कलिम्पोंग में सबसे कम 83.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में 36 लाख 77 हजार 304 पात्र मतदाताओं में से 33 लाख 62 हजार 168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।