राष्ट्रीय

अगस्त 19, 2024 7:48 अपराह्न

views 23

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनसीएल के एक प्रबंधक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के एक मामले में मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एनसीएल के एक प्रबंधक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक के आवास से तलाशी के दौरान करीब चार करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी ने बताया है कि ...

अगस्त 19, 2024 5:29 अपराह्न

views 9

आर जी कर मेडिकल कॉलेज घटना की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए छात्रों और नर्सों की रैली

कोलकाता में कॉलेज ऑफ मेडिसिन तथा सगोरे दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नर्सों ने आज आर जी कर मेडिकल कॉलेज घटना की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए एक रैली में भाग लिया।   उन्होंने अस्पताल परिसर में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान घटना का विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने भी नर्सो का साथ दिया।  

अगस्त 19, 2024 5:37 अपराह्न

views 21

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। राज्‍य विधानसभा में नामांकन भरते समय मुख्यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, तेलंगाना में पार्टी मामलों की प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी भी उनके साथ थे।

अगस्त 19, 2024 7:44 अपराह्न

views 11

15 वैश्विक दक्षिण-देशों के 30 स्वास्थ्य नीति-निर्माता और विशेषज्ञ आज से चार दिन की यात्रा पर भारत आए हैं

पंद्रह वैश्विक दक्षिण देशों के तीस स्वास्थ्य नीति-निर्माता और विशेषज्ञ आज से चार दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। यह यात्रा विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय फार्माकोपिया आयोग के सहयोग से आयोजित की है। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।   इस...

अगस्त 19, 2024 7:44 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी उन सभी लोगों को बधाई दी, जो भाषा के प्रति समर्पित हैं और इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

अगस्त 19, 2024 5:14 अपराह्न

views 11

सर्वोच्‍च न्‍यायालय कल बीआरएस-नेत्री के0 कविता द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय कल भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस की नेता के. कविता द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दायर की गई है।       पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने के. कविता की याचिका की जांच करने पर सहमति ...

अगस्त 19, 2024 5:12 अपराह्न

views 10

डॉ0 कुणाल सरकार और डॉ0 सुबर्णा गोस्वामी आज कोलकाता पुलिस मुख्‍यालय गये

आर. जी कर मामले में पीड़िता का नाम प्रकाशित करने और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के संबंध में पूछताछ के लिए डॉक्‍टर कुणाल सरकार और डॉ. सुबर्णा गोस्वामी आज कोलकाता पुलिस मुख्‍यालय गये। दोनों डॉक्टरों के साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगी कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंचे। 

अगस्त 19, 2024 5:09 अपराह्न

views 15

समाज की सेवा कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा राज्य सरकारों की जिम्मेदारीः डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि समाज की सेवा कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। आज आकाशवाणी चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत उन्‍होंने यह बात कही।        श्री मुरुगन ने कहा कि 2047 में भारत एक महाशक्ति बनेगा और सरकार इस दिशा में अपने प्रयास कर ...

अगस्त 19, 2024 5:05 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने त्रिपुरा के विकास में उनकी अविश्वसनीय भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान की भी सराहना की।       प्रधानमं...

अगस्त 19, 2024 4:56 अपराह्न

views 11

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन-राइज़ के क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीटेक कोहोर्ट के लिए आवेदन आमंत्रित

अटल इनोवेशन मिशन और सीएसआईआरओ ने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्योगों से इंडिया ऑस्ट्रेलिया रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन-राइज़ के क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीटेक कोहोर्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लि...