राष्ट्रीय

अक्टूबर 24, 2024 7:14 पूर्वाह्न

views 15

तमिलनाडु के 11 शहरों में नये निजी एफ एम रेडियो केंद्रों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय: डॉक्‍टर एल. मुरूगन

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल. मुरूगन ने घोषणा की है कि मंत्रालय तमिलनाडु के 11 शहरों में नये निजी एफ एम रेडियो केंद्रों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इन शहरों में फिलहाल निजी एफ एम रेडियो केंद्र नहीं है।   चेन्‍नई में वाणिज्य के विभिन्‍न संघो के साथ चल रही एफ एम रेडियो ...

अक्टूबर 24, 2024 6:58 पूर्वाह्न

views 24

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज, अंतर-सरकारी परामर्श की सातवीं बैठक में लेंगे भाग

    जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज अंतर-सरकारी परामर्श-आईजीसी की सातवीं बैठक में भाग लेने के लिए आज से भारत के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चांसलर शोल्‍ज कल अंतर-सरकारी परामर्श बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे।     आईजीसी एक पूर्ण सरकारी मंच है, जिसके अंतर्गत दोनों पक्षों के म...

अक्टूबर 24, 2024 12:28 अपराह्न

views 16

रविवार को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी रविवार को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। गौरतलब है कि यह मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 115वीं कड़ी होगी।   श्रोता इस कार्यक्रम से संबंधित अपने सुझाव टोल फ्री नम्‍बर 1 8 0 0 - 1 1 - 7 8 0 0 पर भेज सक...

अक्टूबर 24, 2024 6:18 पूर्वाह्न

views 14

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री अब्दुल्ला की गृह मंत्री के साथ यह पहली बैठक थी।

अक्टूबर 24, 2024 12:52 अपराह्न

views 13

आकाशवाणी समाचार के पूर्व महानिदेशक पी.के. बंद्योपाध्याय का दिल का दौरा पड़ने से कोलकाता में निधन

आकाशवाणी समाचार के पूर्व महानिदेशक पी.के. बंद्योपाध्याय का कल कोलकाता में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। भारतीय सूचना सेवा के पूर्व अधिकारी श्री बंद्योपाध्याय का आकाशवाणी समाचार, प्रेस सूचना ब्यूरो तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अन्य मीडिया इकाईयों में लंबा और प्रतिष्ठित कैरियर रहा।

अक्टूबर 24, 2024 6:14 पूर्वाह्न

views 12

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रूस से नई दिल्ली वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद कल रात नई दिल्ली लौट आए। अपनी यात्रा के दौरान श्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के साथ द्विपक्षीय ...

अक्टूबर 23, 2024 9:05 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना-पीएमबीजेपी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है

    प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना-पीएमबीजेपी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके अन्‍तर्गत चालू वित्त वर्ष में 20 अक्‍तूबर तक 1,000 करोड़ रुपये की जनऔषधि दवाओं की बिक्री हुई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने आज बताया कि यह उपलब्धि उल्‍लेखनीय है। क्‍योंकि इसे इस वर्ष पिछले वर्ष ...

अक्टूबर 23, 2024 9:02 अपराह्न

views 34

चक्रवात दाना के मद्देनजर चौबीस घंटे काम करने वाले नौ समर्पित वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे

चक्रवात दाना के मद्देनजर पूर्वी तट पर रेड अलर्ट के बीच रेल सेवाओं को तुरंत बहाल करने के लिए चौबीस घंटे काम करने वाले नौ समर्पित वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे। क्षेत्रीय रेलवे की तैयारियों की समीक्षा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्री वैष्‍णव ने रेल य...

अक्टूबर 23, 2024 8:58 अपराह्न

views 47

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।     कल विकास परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ कई बैठकें करने के बाद नई दिल्ली से लौटते हुए आज मीडिया से ...

अक्टूबर 23, 2024 8:55 अपराह्न

views 34

ओडिशा के केन्‍द्रपाडा, बालासोर और भद्रक जिले चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित होगें- मौसम विभाग

भीषण चक्रवाती तूफान दाना कल देर रात या शुक्रवार तड़के तक ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों भि‍तरकनिका और धामरा के बीच दस्‍तक दे सकता है। इस दौरान एक सौ से एक सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। अभी चक्रवात ओडिशा के पारादीप से चार सौ साठ किलोमीटर और धामरा से चार सौ नब्‍बे किलोमीट...