राष्ट्रीय

जनवरी 21, 2025 10:07 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान देश उत्तर और पूर्वी हिस्‍सों में घने कोहरे का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान देश उत्तर और पूर्वी हिस्‍सों में अलग-अलग स्‍थानों पर घने कोहरे से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्‍थानों पर कल बहुत घना कोहरा होने की आशंका है। बिहार, पश्चिमी उत्तर, राजस्‍थान, पश्चिम बंगाल, सिक्कि...

जनवरी 21, 2025 10:26 अपराह्न

views 44

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए लगभग आठ से 10 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया है कि रेलवे ने चार सौ से अधिक मेला विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है।

जनवरी 21, 2025 9:55 अपराह्न

views 31

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्‍ट्रीय खेल महासंघों से वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्‍स ओलंपिक्‍स में भारत के प्रदर्शन पर दिया जोर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्‍ट्रीय खेल महासंघों से सुशासन पर दिशानिर्दशों को मानने का अनुरोध करते हुए वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्‍स ओलंपिक्‍स में भारत के प्रदर्शन पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्‍ली में गोलमेज बैठक के दौरान इस आशय का बयान दिया। बैठक के दौरान मुख्‍...

जनवरी 21, 2025 9:49 अपराह्न

views 23

भारत बृहस्‍पतिवार को नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 128वीं जयंती पर उनके सम्‍मान में मनाएगा पराक्रम दिवस 2025

भारत बृहस्‍पतिवार को नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 128वीं जयंती पर उनके सम्‍मान में पराक्रम दिवस 2025 मनाएगा। संस्‍कृति मंत्रालय तीन दिन का यह आयोजन नेताजी के जन्‍म स्‍थान कटक में आयोजित करेगा। इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे। इस अवसर पर अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति नेताजी को श्रद्धा...

जनवरी 21, 2025 9:34 अपराह्न

views 40

देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है: जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था आठ अरब डॉलर की हो चुकी है और इसके अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। डॉक्‍टर सिंह ने एक टी.वी. चैनल के साथ बातचीत में कहा कि स्‍वदेशी गगनयान मिशन, वर्ष 2027 में चन्‍द्रयान-4 मिशन, वर्ष 20...

जनवरी 21, 2025 9:17 अपराह्न

views 31

महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। महाराष्ट्र सरकार और कल्याणी समूह के बीच हस्ताक्षरित पहले समझौता ज्ञापन में रक्षा, इस्पात और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र आते हैं। इस समझौते स...

जनवरी 21, 2025 9:12 अपराह्न

views 17

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर अभ्यास तेज

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य समूह "जयति जय मम भारतम्" में विविध नृत्य रूपों का प्रदर्शन करने के लिए देश भर के कलाकार अभ्यास कर रहे हैं। 5,000 से अधिक कलाकार भारत भर के 45 से अधिक पारंपरिक और लोक नृत्य रूपों का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारी संवाददाता प...

जनवरी 21, 2025 6:17 अपराह्न

views 15

सरकार ने कहा है कि देश भर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए हैं

सरकार ने कहा है कि देश भर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए हैं। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई है। इस योजना के अनुसार माता-पिता किसी निर्धारित वाणज्यिक बैंक की शाखा में या किसी डाकघर में कन्‍याओं के नाम पर एक सुकन्‍या समृद्धि खाता दो सौ 50 रुपये...

जनवरी 21, 2025 6:16 अपराह्न

views 18

ग्रे मार्केट ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने की सेबी कर रहा है तैयारी

ग्रे मार्केट ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड - सेबी एक ऐसी प्रणाली लाने की योजना बना रहा है, जिसमें निवेशक प्राथमिक सार्वजनिक पेशकश में शेयर आवंटित होते ही उन्हें बेच सकेंगे। आज मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया - ए आई बी आई द्वारा आयोजित ए...

जनवरी 21, 2025 5:53 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत की उनकी पुस्‍तक हाउ इंडिया स्‍केल्‍ड माउंट जी-20 की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत की उनकी पुस्‍तक हाउ इंडिया स्‍केल्‍ड माउंट जी-20 के लिए सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में आज श्री मोदी ने कहा कि यह पुस्‍तक बेहतर पृथ्‍वी बनाने के लिए मानव केंद्रि‍त विकास के प्रयासों के विस्‍तृत परिदृश्‍य प्रस्‍तुत करती है। इससे पहले श...