राष्ट्रीय

मार्च 2, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 10

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हो रहा है। आज पहला रोज़ा है। लोग रमज़ान महीने में तरावीह की विशेष नमाज अदा करेंगे। रमजान महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर मनाया जाता है। खाड़ी देशों में रमज़ान का महीना कल से शुरू हो गया।

मार्च 2, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 15

देश के सकल वस्तु एवं सेवा कर इस वर्ष फरवरी में पिछले साल की तुलना में बढ़ी

देश के सकल वस्तु एवं सेवा कर, जीएसटी, संग्रहण इस वर्ष फरवरी में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 9 दशमलव एक प्रतिशत बढ़कर एक लाख 84 हजार करोड़ रुपये हो गया। फरवरी लगातार 12वां महीना है जब एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी का संग्रहण हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी से 35 हजार 20...

मार्च 2, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 12

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केरल की यात्रा पर

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिन की यात्रा पर केरल जाएंगे। इस दौरान वे तिरूवनंतपुरम में भारतीय विचारकेन्‍द्रम द्वारा आयोजित चौथे पी परमेश्‍वरन स्‍मारक व्‍याख्‍यान माला में व्‍याख्‍यान देंगे।

मार्च 1, 2025 8:51 अपराह्न

views 33

सरकार ने फिट इंडिया मूवमेंट, पोषण अभियान, ईट राइट इंडिया और खेलो इंडिया सहित कई पहल शुरू की

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज कहा कि सरकार ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट, पोषण अभियान, ईट राइट इंडिया और खेलो इंडिया सहित कई पहल शुरू की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्‍वस्‍थ जन-जीवन सुनिश्चित करना है।       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात संबोधन मे...

मार्च 1, 2025 8:26 अपराह्न

views 7

सिडनी विश्वविद्यालय में सहायक वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. एन लीबर्ट ने नई दिल्ली के एम्स में जन औषधि केंद्र का दौरा किया

सिडनी विश्वविद्यालय में सहायक वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. एन लीबर्ट ने नई दिल्ली के एम्स में जन औषधि केंद्र का दौरा किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में जानकारी ली। बाद में मीडिया से बात करते हुए डॉ. लीबर्ट ने कहा कि यह एक अद्भुत पहल है जिसे कई देशों में अपनाया जा सकता है। &nbs...

मार्च 1, 2025 8:23 अपराह्न

views 11

फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत दिल्ली हाट में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया

फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत दिल्ली हाट में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया और उन्हें जन औषधि केंद्रों के माध्यम से बेची जा रही उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाओं के बारे में जानकारी द...

मार्च 1, 2025 8:21 अपराह्न

views 19

कोयला मंत्रालय ने कहा कि भारत के कोयला क्षेत्र ने इस साल फरवरी तक उत्पादन और ढुलाई दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की

कोयला मंत्रालय ने कहा कि भारत के कोयला क्षेत्र ने इस साल फरवरी तक उत्पादन और ढुलाई दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अप्रैल 2024 से इस साल फरवरी के दौरान कुल कोयला उत्पादन 5 दशमलव सात-तीन प्रतिशत से बढ़कर नौ सौ 28 दशमलव नौ-पांच मीट्रिक टन हो गया है। मंत्रालय के अनुसार कुल कोयला ढुलाई बढ़कर नौ सौ 29 ...

मार्च 1, 2025 8:06 अपराह्न

views 8

देशभर में 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा जन-औषधि जन-चेतना सप्ताह

हरियाणा, चंडीगढ़ समेत देशभर में जन औषधि जन चेतना सप्ताह 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस साल जन औषधि जन चेतना सप्ताह की थीम "जन औषधि सस्ती भी अच्छी भी" है। इस सप्ताह के दौरान लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध दवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।       इस योजना का लाभ उठा रहे लोग...

मार्च 1, 2025 8:02 अपराह्न

views 7

जेपी नड्डा ने माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। हमारे संवाददाता ने बताया कि श्री नड्डा के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी थे।   श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ...

मार्च 1, 2025 8:10 अपराह्न

views 9

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत में ज्ञान के प्राचीन केंद्रों को पुनर्जीवित करने के महत्व पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत में ज्ञान के प्राचीन केंद्रों को पुनर्जीवित करने के महत्व पर जोर दिया है। मुंबई में के.पी.बी. हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों जैसे ओदंतपुरी, तक्षशिला, विक्रमशिला, ...