राष्ट्रीय

मार्च 4, 2025 4:38 अपराह्न

views 14

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और बूथ स्तर के अधिकारियों को सभी वैधानिक दायित्वों को पारदर्शिता और लगन से पूरा करने का आह्वान किया है। श्री ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली में आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारि...

मार्च 4, 2025 2:15 अपराह्न

views 26

भारत की सर्कुलर इकोनॉमी में 2050 तक 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का बाजार मूल्य और करीब 10 मिलियन नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि भारत की सर्कुलर इकोनॉमी में 2050 तक 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का बाजार मूल्य उत्पन्न करने और करीब 10 मिलियन नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। श्री यादव जयपुर में आयोजित एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुल...

मार्च 4, 2025 2:13 अपराह्न

views 9

देशभर में करीब 10.40 लाख महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी हैं: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

  केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि आज देशभर में करीब दस लाख 40 हजार महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के उद्घाटन समारोह को संबोध...

मार्च 4, 2025 2:07 अपराह्न

views 31

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में एनएचएम संचालन समूह की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की

  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संचालन समूह की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य सेवा और एनएचएम के लक्ष्‍यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से नीतिगत ढांचे, परिचालन रणनीतियों और वित्तीय मानदंडो...

मार्च 4, 2025 2:17 अपराह्न

views 13

भारत में वैश्विक भुखमरी की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता, सरकार देश में एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए कर रही है काम: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि भारत में वैश्विक भुखमरी की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है और सरकार देश में एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए इस दिशा में काम कर रही है। श्री चिराग ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला-आहार के 39वे...

मार्च 4, 2025 1:46 अपराह्न

views 35

हाइब्रिड युद्ध, साइबर और अंतरिक्ष आधारित बाधाओं जैसे अपरंपरागत खतरे सुरक्षा उपकरणों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हाइब्रिड युद्ध, साइबर और अंतरिक्ष आधारित बाधाओं जैसे अपरंपरागत खतरे सुरक्षा उपकरणों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा के बीच तालमेल नहीं बन पाने के कारण विश्‍व में सुरक्षा की स्थिति जटिल हो चुकी है। नई दिल्‍ली में आज आंतरि...

मार्च 4, 2025 3:39 अपराह्न

views 41

आत्‍मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है सरकार: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार एक आत्‍मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। सरकार सुधार की गति में तेजी लाई है। उन्‍होंने कहा कि देश ने पिछले दस वर्षों में सुधार, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा समेकित विकास के प्रति अपनी सतत वचनबद्धता का प्रदर्शन किया है। अर्थव्‍यवस्‍था ...

मार्च 4, 2025 1:10 अपराह्न

views 36

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण और योगासन भारत के सहयोग से दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की है। यह आयोजन 29 से 31 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में होगा। इसमें 16 से अधिक देश भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य योगासन को एक खेल के रूप में अंतरराष...

मार्च 4, 2025 1:00 अपराह्न

views 27

भूकंप जोखिम न्यूनीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज नई दिल्ली में भूकंप जोखिम न्यूनीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें भूकंप के दौरान तैयारियों में सुधार और क्षति नियंत्रण को कम करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में भूकंप के बाद संपत्त...

मार्च 4, 2025 12:34 अपराह्न

views 27

एनएचआरसी ने भुवनेश्‍वर के केआईआईटी में नेपाली छात्रा की कथित आत्‍महत्‍या के मामले में घटना स्‍थल पर जांच के निर्देश दिए

  राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा के भुवनेश्‍वर में कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की कथित आत्‍महत्‍या को लेकर घटना स्‍थल पर जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता पर विचार करते हुए आयोग ने कानून पंजीयक और जांच विभाग के अन्‍य दो अधिक...