राष्ट्रीय

अप्रैल 21, 2025 2:02 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने, कश्मीर क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम और छिटपुट स्थानों पर गरज, तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि के साथ हल...

अप्रैल 20, 2025 8:53 अपराह्न

views 26

जॉर्डन के अम्‍मान में जूनियर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडियों ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत की

जॉर्डन के अम्‍मान में जूनियर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लडकों के अंडर-15 में भारतीय खिलाडियों ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। 43 किलोग्राम वर्ग में हार्दिक ने किर्गिस्तान के कुबनिचबेक बोलुशोव को 5-0 से वहीं, 46 किलोग्राम में रुद्राक्ष ने मंगोलिया के इब्राहिम मराल को 5-0 से आसानी से हराकर ज...

अप्रैल 20, 2025 8:48 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों के...

अप्रैल 20, 2025 8:47 अपराह्न

views 27

केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थानों को खराब मौसम के कारण सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है

केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थानों को खराब मौसम के कारण सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।      यातायात अधिकारियों से मिली खबरों के अनुसार बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-क‍रगिल मार्ग कल बंद रहेगा।     इसके अलावा खराब मौसम के कारण करगिल से लेह म...

अप्रैल 20, 2025 8:45 अपराह्न

views 20

“पब्लिक स्पीक” में कल रात साढे नौ बजे “मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव” विषय पर परिचर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, अपने साप्‍ताहिक फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में कल रात साढे नौ बजे "मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव" विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा।  नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स के मनोचिकित्सक, डॉ. राजेश सागर और मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्‍टर पीयू...

अप्रैल 20, 2025 8:44 अपराह्न

views 7

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में दो चीते  छोड़े जाने  को ऐतिहासिक क्षण बताया

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में दो चीते  छोड़े जाने  को ऐतिहासिक क्षण बताया है। मुख्यमंत्री ने आज प्रभाष" और "पावक" नाम के दो चीतों को अभ्यारण्य में छोड़ा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश को चीता स्टेट ...

अप्रैल 20, 2025 8:15 अपराह्न

views 30

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के खिलाफ कल पूरे देश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के खिलाफ कल पूरे देश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को अमरीका के मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए खतरा बताया। इन आंदोलन को फिफ्टी-फिफ्टी-वन नाम दिया गया है। इसका अर्थ है-पचास विरोध प्रद...

अप्रैल 20, 2025 8:06 अपराह्न

views 29

रूस और यूक्रेन के बीच आज बडे पैमाने पर कैदियों की अदाला-बदली हुई

रूस और यूक्रेन के बीच आज बडे पैमाने पर कैदियों की अदाला-बदली हुई। फरवरी-2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से कैदियों की यह सबसे बड़ी अदला-बदली है। रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित संक्षिप्‍त ईस्टर संघर्ष-विराम के दौरान इसे अंजाम दिया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 500 सैनिकों को ...

अप्रैल 20, 2025 8:02 अपराह्न

views 38

भारतीय जनता पार्टी समुदायों में फूट डालने के लिए वक्‍फ संशोधन अधिनियम लायी- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी समुदायों में फूट डालने के लिए वक्‍फ संशोधन अधिनियम लायी है। बक्‍सर के दलसागर खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री खरगे ने आरोप लगाया कि नया वक्‍फ अधिनियम समाज में दरार पैदा करने का  षड्यंत्र है। उन्‍होंने यह आरोप भी ल...

अप्रैल 20, 2025 7:56 अपराह्न

views 30

दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्‍की हवाओं के चलने की संभावना

दिल्ली में आज धूप खिली रही और मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्‍की हवाओं के चलने की संभावना है। कल...