अप्रैल 21, 2025 11:46 पूर्वाह्न

printer

स्पाडेक्स मिशन के तहत उपग्रहों की दूसरी डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग – स्पाडेक्स मिशन के तहत उपग्रहों की दूसरी डॉकिंग आज सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगले दो सप्ताह में ऐसे और प्रयोग किये जाने की योजना है। भारत द्वारा छोड़े गये कुछ उपग्रहों को इस साल 16 जनवरी को पहली बार सफलतापूर्वक आपस में जोड़ा गया था और इन्‍हें 13 मार्च को सफलतापूर्वक अलग किया गया।