राष्ट्रीय

मई 24, 2025 9:00 अपराह्न

views 43

दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्‍य समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है

दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्‍य समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है। पिछले 16 वर्षो में केरल में मानसून आने की यह सबसे जल्‍दी दस्तक है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ ही आने वाले दिनों में केरल में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

मई 24, 2025 8:37 अपराह्न

views 63

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी पदाधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 36 में से 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी पदाधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 36 में से 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया। आज शाम नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की यह अब तक की सबसे बड़ी भागी...

मई 24, 2025 8:35 अपराह्न

views 32

उत्तराखंड में चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट कल खोले जाएंगे

उत्तराखंड में चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट कल खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज गोविंदघाट गुरुद्वारा परिसर से पंज प्यारे की अगुवाई में पवित्र निशान साहिब लेकर रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब चार हजार श्रद्धालु शामिल हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धा...

मई 24, 2025 8:29 अपराह्न

views 29

सरकार योजना और समन्वय के माध्यम से किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध- रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख उर्वरक कंपनियों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि बैठक में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, उत्पादन क्षमता...

मई 24, 2025 8:22 अपराह्न

views 23

नमो भारत कॉरिडोर के अंतिम खंड शताब्दी नगर से मोदीपुरम की परिचालन तैयारी का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अंतिम खंड शताब्दी नगर से मोदीपुरम की परिचालन तैयारी का निरीक्षण किया। श्री गोयल ने अधिकारियों के साथ ट्रॉली से इस पूरे खंड की यात्रा की। उन्होंने पूरे 17 किलो-मीटर खंड की अप और डाउ...

मई 24, 2025 8:20 अपराह्न

views 37

दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल ने एक अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले गिरोह का भंडा फोड किया है

दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल ने एक अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले गिरोह का भंडा फोड किया है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से आठ किलोग्राम से अधिक ड्रग्‍स बरामद की है जिसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दस करोड रुपये हैं। पुलिस के अनुसार इस कार्रवा...

मई 24, 2025 8:19 अपराह्न

views 11

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने डोडा जिले के कुछ हिस्‍सों में 27 मई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्‍थायी रूप से पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने डोडा जिले के भदरवाह के कुछ हिस्‍सों में 27 मई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्‍थायी रूप से पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सार्वजनिक व्‍यवस्‍था को बाधित करने के लिए राष्‍ट्र विरोधी तत्‍वों द्वारा मोबाइल इंटरनेट सेवा के दुरूप्रयोग की संभावना के मद्देनजर जारी किया गया ह...

मई 24, 2025 6:55 अपराह्न

views 49

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में दिल्ली से सम्बंधित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें हर घर नल से जल, यमुना की सफाई जैसे विषय प्रमुख र...

मई 24, 2025 6:35 अपराह्न

views 31

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कल दिल्ली सहित देश भर में सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-पी. टी. आयोजित होगी

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कल दिल्ली सहित देश भर में सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-पी. टी. आयोजित होगी। दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्‍ली मेट्रो के सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर रविवार को मेट्...

मई 24, 2025 6:24 अपराह्न

views 41

दिल्ली के बवाना में डीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में आज तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई

दिल्ली के बवाना में डीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में आज तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार कैमिकल और प्लास्टिक की इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना की सूचना उन्हें सुबह लगभग 5 बजे मिली। विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर कुल 17 गाड़ियों को भेजा गया। अग्निशम...