जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत रेल सेवा आज से शुरु होने जा रही है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा-वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे। यह रेलगाड़ी अभी श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चल रही है, जिसे आगे बढ़ाकर जम्मू तवी तक किया जा रहा है। इस रेलगाड़ी में अब आठ के बजाय 20 डिब्बे होंगे।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 8:26 पूर्वाह्न
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू-तवी से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना करेंगे