मई 24, 2025 6:20 अपराह्न
42
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में अवैध रूप से रह रहे तेरह बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में अवैध रूप से रह रहे तेरह बांग्लादेशी नागरिकों को छह महीने की जेल की सजा पूरी करने के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है। पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर पिछले वर्ष 11 नवंबर को एक खदान पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया था। ...