पत्तन, पोत, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि भारत 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में 62 जहाज बेडे में शामिल करने की दिशा में बढ रहा है। आज नई दिल्ली में होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सोनोवाल ने बाहरी व्यवधानों के खिलाफ लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए भारत की शिपिंग क्षमता के तत्काल विस्तार का आह्वान किया। बैठक के दौरान उन्होंने 59 जहाजों के अधिग्रहण के लिए शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और तेल सार्वजनिक उपक्रमों के बीच संयुक्त उद्यम की स्थिति की भी समीक्षा की।
श्री सोनोवाल ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। मंत्रालय ने कहा कि अंतर-मंत्रालयी बैठक भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी समुद्री राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए मंत्रालयों और हितधारकों के बीच अधिक संरेखण, समन्वय और निष्पादन के आह्वान के साथ संपन्न हुई।