अप्रैल 30, 2026 8:21 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 92.47% मतदान, यह स्वतंत्रता के बाद से राज्‍य में सबसे अधिक

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में 92 दशमलव चार सात प्रतिशत मतदान हुआ है। यह आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

राज्य में 6,81,00,000 मतदाता हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 92.28% था, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 91.07%

अब तक सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड त्रिपुरा का है जहां 2013 के विधानसभा चुनाव में 93.61% मतदान हुआ था।

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुद्दुचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के लिए भी मतगणना की जाएगी।