अप्रैल 30, 2026 7:10 पूर्वाह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय लद्दाख दौरा आज से शुरू

गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर लद्दाख हैं। इस दौरान वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कल से शुरू हो रहे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्‍ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के अवशेषों की पूजा करेंगे।