झारखंड

जुलाई 2, 2024 3:23 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने से 56 प्रतिशत विद्यार्थी वंचित

कोडरमा जिले में 30 जून को 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने से 56 प्रतिशत विद्यार्थी वंचित रह गये हैं। इसमें शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आयी है। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि लापरव...

जुलाई 2, 2024 3:23 अपराह्न

views 17

सीआईडी ने झारखंड सहित 18 राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया

अपराध अनुसंधान विभाग, सीआईडी ने झारखंड सहित 18 राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मकिरेड्डी सुजीत कुमार है। उसके पास से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ झारखंड सहित 18 राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं ...

जुलाई 2, 2024 3:22 अपराह्न

views 13

नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में कई स्तरों पर प्रयास जारी

नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में आज कोडरमा जिले के पुलिसकर्मियों को एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एसडीपीओ ने नये कानूनों की प्रासंगिकता से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। एसडीपीओ ने यह भी ...

जुलाई 2, 2024 3:14 अपराह्न

views 21

कोल लिंकेज घोटाला मामले में मो. इजहार अंसारी की 9 करोड़ 67 लाख रुपए की 62 अचल संपत्तियाँ जब्त

कोल लिंकेज घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी मो. इजहार अंसारी की 9 करोड़ 67 लाख रुपये मूल्य की 62 अचल संपत्ति को अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया है। इनमें रांची में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की दो जमीन और एक फ्लैट भी शामिल हैं।

जुलाई 2, 2024 3:12 अपराह्न

views 23

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रांची, खूंटी और लातेहार जिले में छापेमारी कर छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। रांची  पुलिस ने अड़की  थाना क्षेत्र के कैबों गांव से जिला बदर किये गये पीएलएफआई उग्रवादी संतू उरांव को हथियार के साथ गिरफ्तार क...

जुलाई 2, 2024 3:12 अपराह्न

views 17

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सात जुलाई तक रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मानसून की सक्रियता से किसानों में उत्साह है और वे खेती-किसानी में जुट गये हैं।

जुलाई 1, 2024 9:00 अपराह्न

views 17

राज्य में सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जा रही है: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड समेत आसपास के इलाकों में वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था के तहत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। श्री सोरेन ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर विस...

जुलाई 1, 2024 8:59 अपराह्न

views 9

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले से उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद, जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा...

जुलाई 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 16

नये कानून के तहत राजधानी रांची के कोतवाली थाना में चोरी से जुड़ी पहली प्राथमिकी दर्ज हुई

नये कानून के तहत राजधानी रांची के कोतवाली थाना में चोरी से जुड़ी पहली प्राथमिकी दर्ज हुई है। आईपीसी की जगह बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के अपर बाजार स्थित एक दवा दुकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने दर्ज कराया है।

जुलाई 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 35

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होंगे, जबकि सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा...