अंतरराष्ट्रीय

मई 6, 2025 2:04 अपराह्न

views 25

अमरीका ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का हरसंभव सहयोग करेगा

अमरीका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव यानी प्रतिनिधि सभा के अध्‍यक्ष माइक जॉनसन ने कहा है कि अमरीका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के समर्थन के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्‍होंने कहा कि ट्रम्प सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लिए समर्थन व्यक्त किया है। कल अमरीकी कांग्रेस की ब्रीफिंग में श्री ज...

मई 6, 2025 1:04 अपराह्न

views 17

मालदीव ने माले में 8.8 बिलियन डॉलर की लागत से मालदीव अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के निर्माण की घोषणा की

मालदीव ने कतर के स्‍वामित्‍व वाले एम बी एस ग्‍लोबल इंवेस्‍टमेंट्स की साझेदारी में माले में 8.8 बिलियन डॉलर के मालदीव अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय केन्‍द्र-एम आई एफ सी निर्मित करने की घोषणा की। अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय केन्‍द्र का निर्माण 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा। एक सतत वित्‍तीय फ्रीजोन के रूप में इसक...

मई 6, 2025 12:31 अपराह्न

views 23

न्यूजीलैंड में सांसद कैथरीन वेड ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई

न्यूजीलैंड में नेशनल पार्टी की सांसद कैथरीन वेड 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तक सोशल मीडिया की पहुंच पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाने पर जोर दे रही हैं। सांसद कैथरीन ने एक सदस्यीय विधेयक पेश किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को आयु सत्यापन के बाद ही अकाउंट बनाने की अनुमति देनी होगी और नाबालिगों ...

मई 6, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 18

अमरीका ने विदेश में बनी फिल्मों पर लगाया शुल्क, ऑस्ट्रेलिया ने कहा शुल्क लगाना उचित नहीं

ऑस्‍ट्रेलिया की पुन: निर्वाचित लेबर पार्टी सरकार ने कहा है कि विदेश में बनी फिल्‍मों पर अमरीका में शुल्‍क लगाया जाना उचित नहीं है। समाज सेवा मंत्री अमांडा रिशवर्थ ने आज कहा कि प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज सहित सरकार की पूरी टीम शनिवार के चुनाव में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद नये शुल्‍क लगाये ज...

मई 6, 2025 9:29 पूर्वाह्न

views 22

रोमानिया के प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने अपने गठबंधन के उम्मीदवार के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दिया

रोमानिया में प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने, राष्ट्रपति चुनाव में अपने गठबंधन - प्रो-वेस्टर्न कोलिशन के उम्मीदवार की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। उनके दल सोशल डेमोक्रेट पार्टी की भी सत्ता से वापसी हो जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में दक्षिणपंथी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। रोमानिया में गठब...

मई 6, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 16

यूक्रेन ने मास्को पर ड्रोन हमला किया, रूस ने सुरक्षा के मद्देनजर चार प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद किया

रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने कल रात भी राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमले किए हैं। रूस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मॉस्‍को के सभी चार प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूक्रेन के लगभग 19 ड्रोनों को रूस ने लक्ष्य तक पंहुचने से ...

मई 6, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वेच्छा से देश छोड़ने वाले अवैध अप्रवासियों को एक हजार डॉलर और यात्रा व्यय देने की घोषणा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि स्‍वेच्‍छा से देश छोड़ने वाले अवैध अप्रवासियों को सरकार एक हजार डॉलर देगी और उनके यात्रा व्यय का भी भुगतान करेगी। सामूहिक निर्वासन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। मिशिगन में एक सभा में श्री ट्रम्प ने अवैध अप्रवासियों के निर्वासन से संब...

मई 6, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 19

यूएन महासचिव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की; कहा- नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निन्‍दा की है और मृतकों के परिजनो के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि नागरिको को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये। श्री गुतेरस सुरक्षा परिषद में भारत और पकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव पर ब...

मई 6, 2025 12:41 अपराह्न

views 20

श्रीलंका में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। अधिकांश जिलों में सवेरे 10 बजे तक लगभग 10 से 15 प्रतिशत मतदान की सूचना है। वावुनिया में 20 प्रतिशत से अधिक और जाफना में छह प्रतिशत मतदान की खबर है। पिछले वर्ष के अंत में राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के बाद एक साल के भीतर यह तीसरा राष्ट्रव्यापी...

मई 6, 2025 6:58 पूर्वाह्न

views 24

भारत सरकार ने टोरंटो में हुई परेड को लेकर आपत्ति व्यक्त की

भारत सरकार ने टोरंटो में हुई परेड को लेकर नई दिल्ली में कनाडा उच्चायोग से कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। इस परेड में भारतीय नेतृत्व और कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों के खिलाफ अनुचित और धमकी की भाषा इस्तेमाल की गयी थी। भारत ने कनाडा से घृणा फैलाने वाले और अलगाववादी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा ह...