अंतरराष्ट्रीय

जून 23, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 23

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की

ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमरीका के हमलों के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की है। टेलीफोन पर बातचीत में दोनों नेताओं ने ईरान के  जल्द से जल्द बातचीत पर सहमत होने और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया।

जून 23, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 12

सीरिया में दमिश्‍क के मार्-इलिआस चर्च पर आत्‍मघाती बम हमले में 19 लोग मारे गए, कई घायल

सीरिया में दमिश्‍क के मार्-इलिआस चर्च पर आत्‍मघाती बम हमले में 19 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। कल सामूहिक प्रार्थना के दौरान एक आत्‍मघाती हमलावर ने चर्च में घुसकर प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दिसम्‍बर में बशर-अल-असद सरकार के हटने के बाद दमिश्‍क में यह पहला आत्‍मघाती हमला है।...

जून 23, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 24

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अमरीकी राष्ट्रपति के ईरान पर हमले के फैसले का समर्थन किया

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अमरीकी राष्ट्रपति के ईरान पर हमले के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने संघर्ष के समाधान के लिए कूटनीतिक उपायों पर जोर दिया। पेनी वोंग ने केनबरा में मीडिया से कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

जून 23, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 6

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमरीकी सैन्य हमलों के बाद पश्चिम एशिया संकट कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद के आपातकालीन विशेष सत्र में विश्व में शांति रखने की अपील की है।     उन्होंने ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमरीका के हमलों के बाद उत्पन्न संकट कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया। श्री गुतेरस ...

जून 23, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 16

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग्‍ची रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता करने के लिए मास्को पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराग्‍ची वार्ता के लिए रूस के मॉस्‍को पहुंच गए हैं। व‍े अमरीकी हमले के बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ परामर्श करेंगे। कल तुर्किए के इस्‍ताम्‍बुल में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि ईरान...

जून 23, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 12

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना के संकेत दिये

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना के संकेत दिये हैं। उन्होंने राष्ट्र को फिर से पटरी पर लाने की मौजूदा नेतृत्व की क्षमता पर भी सवाल उठाया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान की वर्तमान सत्ता राष्ट्र को फिर से महान बनाने में अक्षम है तो...

जून 23, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 33

ईरान की संसद ने ‘स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़’ बंद करने के प्रस्‍ताव को सर्वसम्‍मति से स्‍वीकृति दी

ईरान की संसद ने स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ बंद करने के प्रस्‍ताव को सर्वसम्‍मति से स्‍वीकृति दे दी है। हॉर्मुज़ जलडमरुमध्य तेल और गैस आपूर्ति के लिए विश्‍व का सबसे महत्‍वपूर्ण मार्ग है। ईरानी संसद का यह निर्णय फोर्दो, नतांज़ और इस्‍फाहान परमाणु केन्‍द्रों पर अमरीकी हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में लिया ग...

जून 22, 2025 9:26 अपराह्न

views 23

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि वह कल सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मास्को में मुलाकात करेंगे। उनका यह बयान अमरीका के बी-2 स्टील्थ बॉम्बर लड़ाकू विमान से ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आया है।  तुर्की के इस्तांबुल में एक सम्मेलन के दौरान म...

जून 22, 2025 9:07 अपराह्न

views 17

ईरान की संसद ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमरीकी हमलों के बाद तेल आपूर्ति के प्रमुख जल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दी

ईरान की संसद ने उसके तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी बमबारी के बाद तेल के समुद्री जहाजों के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने आज बताया कि अंतिम निर्णय सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद लेगी।  होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण अवरोध बिंदुओ...

जून 22, 2025 1:23 अपराह्न

views 15

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमरीकी सैन्‍य हमलों की कड़ी निंदा की

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमरीकी सैन्‍य हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्‍ट्रीय कानून तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र चार्टर का उलंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया और इसके परिणामों के लिए पूरी तरह से अमरीका को जिम्‍मेदार ठहराया।       अमरीकी हमल...