राज्‍य समाचार

अक्टूबर 21, 2024 7:55 अपराह्न

views 26

परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन ने आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की

परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन ने आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए आज 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी ने विधायक बच्चू कडू और पूर्व सांसद संभाजी राजे के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए  उम्मीदवारों की घोषणा की।       गठ...

अक्टूबर 21, 2024 7:47 अपराह्न

views 12

दिल्ली पहुँची प्याज के दामों से लोगों को राहत पहुँचाने के लिए कांदा रेल

त्योहारी मौसम में प्याज के दामों से लोगों को राहत पहुँचाने के लिए कांदा रेल आज राजधानी दिल्ली पहुँच गयी है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गयी यह रेल महाराष्‍ट्र के नाशिक से 600 मीट्रिक टन प्याज लेकर आयी है। हमारे संवाददाता ने बताया है‍कि इस प्‍याज की राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र  एनसीआर में बिक्री की जाएगी...

अक्टूबर 21, 2024 7:40 अपराह्न

views 13

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे न्यायमूर्ति जयंत नाथ

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्यायमूर्ति जयंत नाथ को 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने के बावजूद दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद पर बने रहने की अनुमति दी है।       दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा आयोग के नये अध्‍यक्ष पर आम सहमति न होने पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय...

अक्टूबर 21, 2024 7:21 अपराह्न

views 15

दिल्‍ली सरकार ने शहर में दिव्यांगों के लिए विशेष अदालत बनाने की मंजूरी दी

दिल्‍ली सरकार ने आज शहर में दिव्यांगों के लिए विशेष अदालत बनाने की मंजूरी दी है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिव्यांगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।   उन्‍होंने रेखांकित किया कि इस निर्णय से उन्‍हें समय पर और सुगम न्याय प्राप्‍त होगा। समाज में दिव्‍...

अक्टूबर 21, 2024 7:07 अपराह्न

views 11

भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल नमो भारत ने अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा किया

भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल नमो भारत ने आज अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली-आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया।   अपनी यात्रा क...

अक्टूबर 21, 2024 8:59 अपराह्न

views 10

चक्रवात दाना के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चक्रवात दाना के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, बांकुरा जिलों में तूफान के असर की आशंका है। इस दौर...

अक्टूबर 21, 2024 7:01 अपराह्न

views 11

राजधानी दिल्ली में कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही

राजधानी दिल्ली में आज कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 34 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 20 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के...

अक्टूबर 21, 2024 6:06 अपराह्न

views 35

दिल्ली के आरएमएल-अस्पताल में विशेष प्रदूषण-जनित रोग क्लिनिक की हुई शुरुआत

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारीयों के इलाज के लिए आज से एक विशेष प्रदूषण जनित रोग क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यह क्लीनिक प्रत्‍येक सोमवार को संचालित किया जाएगा।   अस्पताल में श्‍वसन विभाग के प्रमुख डॉ. अमित सूरी ने बताया कि दि...

अक्टूबर 21, 2024 6:02 अपराह्न

views 7

बुधवार सुबह दस बजे से अगले 12 घंटों के लिए राजधानी के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी

दिल्‍ली जल बोर्ड के सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में मरम्‍मत कार्य की वजह से बुधवार सुबह दस बजे से अगले 12 घंटों के लिए राजधानी के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार सराय काले खां, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, गोविंदपुरी, दक...

अक्टूबर 21, 2024 5:53 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की

दिल्‍ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए आज से रेड लाइट ऑन - गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शहर के आईटीओ चौक से की।   इस अवसर पर उन्‍होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रेड लाइट होने पर गाड़ी का इ...