राज्‍य समाचार

फ़रवरी 26, 2025 7:23 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा का बयान दर्ज किया

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच कल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा का बयान दर्ज किया। मखीजा को रिबेल किड के नाम से जाना जाता है।        यह विवाद तब शुरू हुआ जब इस महीने की शुरुआत में मखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, रणवीर इलाहबादिया, समय रैना और इंडियाज ...

फ़रवरी 26, 2025 7:11 अपराह्न

views 9

सीमा सुरक्षा बल ने पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

सीमा सुरक्षा बल ने आज तड़के पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।   हमारे संवाददाता ने सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर जनसंपर्क अधिकारी के हवाले से बताया कि बल के जवानों ने पठानकोट सेक्टर में ताशपतन सीमा चौकी के पास घुसपैठिए क...

फ़रवरी 25, 2025 9:05 अपराह्न

views 10

तेलंगानाः श्रीसैलम लैफ्ट बैंक केनाल सुरंग परियोजना के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने में बाधा

तेलंगाना में नगर कुरनूल जिले के दोमलापेंटा में श्रीसैलम लैफ्ट बैंक केनाल सुरंग परियोजना के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए बचाव दल को पानी और गाद के कारण बाधा आ रही है।   राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया है कि दो सौ मीटर लम्‍बी सुरंग में 15 से 20 फीट की ऊंचाई तक पानी और ...

फ़रवरी 25, 2025 7:43 अपराह्न

views 14

पंजाबः अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आज एक दिन का छापेमारी अभियान चलाया गया

पंजाब में, अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आज एक दिन का छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में एक हजार 274 विदेश भेजने वाली कंपनियों पर छापे मारे गए।   सात ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

फ़रवरी 25, 2025 7:42 अपराह्न

views 10

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और...

फ़रवरी 25, 2025 7:41 अपराह्न

views 61

प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की ओर अग्रसर

प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की ओर अग्रसर है। कल महाशिवरात्रि के पावन स्‍नान के साथ ही 45 दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ का समापन हो जायेगा। महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ 47 लाख श्रद्धालु पवित्र स्‍नान कर चुके हैं।   आज शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 11 लाख लोगों ने पवित्र स्नान किया। आध्यात्मिक म...

फ़रवरी 25, 2025 7:32 अपराह्न

views 6

महाराष्ट्रः धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्‍त हुई बस, 1 महिला की मौत, 22 अन्य घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर आज शिरडी से इंदौर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इसमें एक महिला यात्री की मृत्‍यु हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए।   घायलों को शिरपुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से आठ घायलों को धुले के श्री भाऊसाहेब हिरे सरकारी मेडिक...

फ़रवरी 25, 2025 6:30 अपराह्न

views 7

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में धार्मिक और सीमावर्ती पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिकाः उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में धार्मिक और सीमावर्ती पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों को आकर्षित करती है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है।   एक निजी मीडिया...

फ़रवरी 25, 2025 6:25 अपराह्न

views 23

भाजपा ने दिल्‍ली की पिछली सरकार पर कैग की रिपोर्ट को पेश करने में देरी करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्‍ली की पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को पेश करने में देरी करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने विध...

फ़रवरी 25, 2025 6:21 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से चार पर 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।   इन्‍हें राज्य सरकार की आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति के अंतर्गत प्...