राज्‍य समाचार

मार्च 1, 2025 9:42 पूर्वाह्न

views 18

तेलंगाना: कैनाल सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तपर पर बचाव कार्य जारी

तेलंगाना में श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तपर पर बचाव कार्य जारी है। नागरकुर्नूल के जिला अधिकारी, बदावथ संतोष ने मीडिया को बताया कि सुरंग संबंधी आपदाओं में विशेषज्ञता रखने वाली 11 शीर्ष एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान...

मार्च 1, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 12

ल्यूक कॉउटिन्हो होलिस्टिक हीलिंग सिस्टम्स के सह-संस्थापक ल्यूक कॉउटिन्हो ने नई दिल्ली में आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

जाने-माने समग्र स्वास्थ्य कोच और ल्यूक कॉउटिन्हो होलिस्टिक हीलिंग सिस्टम्स के सह-संस्थापक ल्यूक कॉउटिन्हो ने पोषण अभियान के कार्यान्वयन का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली में एक आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। उनका दौरा सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से कुपोषण से निपटने की भारत सरकार की प्रतिबद्धत...

फ़रवरी 28, 2025 12:31 अपराह्न

views 28

पंजाब सरकार ने विकलांग सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि की

पंजाब सरकार ने युद्ध या कार्रवाई के दौरान ड्यूटी के दौरान विकलांग होने वाले सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि को मंजूरी दी है। राज्य रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि संशोधित नीति के तहत अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया गया है, जिससे रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों दोनों के प्रभावित क...

फ़रवरी 28, 2025 12:02 अपराह्न

views 20

कोलकाता में साहित्यिक सम्मेलन का हुआ आगाज

कोलकाता में पूर्वोदोई साहित्य उत्सव का तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन कल शुरू हुआ। नेशनल बुक ट्रस्ट, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान-आईएससीएस और अन्य संगठन संयुक्त रूप से इस उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईएससीएस के निदेशक अरिंदम मुखर्जी ने...

फ़रवरी 28, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 22

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर तीन फीट से अधिक बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लद्दाख में  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को ज़ोजिला दर्रे पर तीन फीट से अधिक बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के बाद कारगिल-ज़ांस्कर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।   कारगिल के विभिन्न क्षेत्रों में एक से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। हालांकि मौसम व...

फ़रवरी 28, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 18

दिल्ली सरकार विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी

दिल्ली सरकार आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट की प्रतियां विधानसभा के पटल पर रखेंगी। तीन द...

फ़रवरी 28, 2025 10:45 पूर्वाह्न

views 12

प्रसिद्ध ओडिया फिल्म अभिनेता उत्तम मोहंती का 66 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध ओडिया फिल्म अभिनेता उत्तम मोहंती का कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लीवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओडिया फिल्म उद्योग में उत्तम ने 130 से अधिक ओडिया फिल्मों में अभिनय किया और क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी ...

फ़रवरी 28, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 22

बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नेपाल के कई हिस्सों में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए

नेपाल में आज तड़के लगभग 2.36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंड में था। इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बिहार, प...

फ़रवरी 26, 2025 8:53 अपराह्न

views 16

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिंहस्थ कुंभ मेलाः 2027 के लिए कुंभ मेला प्राधिकरण बनाने के निर्देश दिए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने वर्ष 2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए आज मुंबई में समीक्षा बैठक कर अलग से कुंभ मेला प्राधिकरण बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना सुव्यवस्थित हो, इसके लिए कुंभ मे...

फ़रवरी 26, 2025 8:31 अपराह्न

views 9

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल, कई वाहन आग के हवााले

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवा झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुए विवाद शुरू हुआ।       झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तीन ...