राज्‍य समाचार

अक्टूबर 26, 2025 10:16 पूर्वाह्न

views 45

कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोन्था मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके काकीनाडा के पास एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक देगा।     इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना...

अक्टूबर 26, 2025 11:42 पूर्वाह्न

views 55

चक्रवात तैयारी की समीक्षा के लिए हुई एनसीएमसी बैठक, डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने की अध्यक्षता

कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने कल बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता की। भारतीय मौसम विभाग ने समिति को इस दबाव क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिसके इस महीने की 28 तारीख तक एक गंभीर चक्रवाती तू...

अक्टूबर 26, 2025 7:32 पूर्वाह्न

views 956

आज छठ महापर्व का दूसरा दिन, श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखते हैं निर्जला उपवास

आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है। इसे खरना के नाम से जाना जाता है। आज के दिन श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला उपवास रखते हैं। सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा कल नहाय-खाय के साथ शुरू हुई। सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया की पूजा को समर्पि...

अक्टूबर 25, 2025 9:18 अपराह्न

views 186

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार तेज़; एनडीए और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों की लगातार रैलियाँ जारी।

बिहार में, विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए, महागठबंधन और अन्‍य राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक सक्रियता से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। दोनों गठबंधनों के वरिष्‍ठ नेताओं ने एक-दूसरे पर कानून व्‍यवस्‍था, बेरोजगारी, बिहार के विकास और अन्‍य मुद्दों को लेकर तीखे हम...

अक्टूबर 25, 2025 8:50 अपराह्न

views 124

मौसम विभाग ने गुजरात तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गुजरात तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंध्रप्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरि, कराईकल और मध्‍यप्रदेश में अगले दो दिन के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच, छत्‍तीसगढ, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, कोंक...

अक्टूबर 25, 2025 3:29 अपराह्न

views 142

छठ पर्व के अवसर पर देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के अवसर पर देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने व्रत रखने वाले सभी लोगों की अटूट भक्ति को नमन किया और इस चार दिवसीय पर्व के गहन सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।   प्रधानमंत्री ने छठ की बढ़ती व...

अक्टूबर 25, 2025 3:31 अपराह्न

views 30

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और गुजरात में तेज़ बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और गुजरात में तेज़ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना तथा अंडमान और निकोबार ...

अक्टूबर 25, 2025 1:52 अपराह्न

views 60

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव क्षेत्र, सोमवार तक चक्रवात बनने की संभावना

तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने चेन्नई से लगभग 990 किलोमीटर और विशाखापत्तनम के  दक्षिण-पूर्व से भी इतनी ही दूरी पर, हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र के बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में केंद्रित होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल इसके गहरे दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित होने और सोमवार तक चक्रवाती ...

अक्टूबर 25, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 75

 गृह मंत्री अमित शाह ने नहाय-खाय के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दी

 गृह मंत्री अमित शाह ने नहाय-खाय के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दी। सोशल मीडियापोस्ट में उन्होंने कहा कि नहाय-खाय की रस्म से शुरू होने वाला छठ पूजा का पर्व परंपरा, आस्था और सामाजिक सद्भाव का उत्सव है। उन्होंने छठी मैया से सभी लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

अक्टूबर 25, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 706

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल सहित विभिन्‍न स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज विभिन्‍न स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो से तीन दिन में तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज़ हवा के साथ वर्षा का अनुमान लगाया है। ...