राज्‍य समाचार

सितम्बर 6, 2025 1:56 अपराह्न

views 49

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर महाराष्ट्र में निकाले गए जुलूस और आयोजन

पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद, मुंबई और मुंबई के उपनगरीय इलाकों को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में मनाया गया। इस अवसर पर, रायगढ़ जिले के पेण शहर में जुलूस निकाला गया।       वाशिम जिले के मालेगांव शहर में, मुस्लिम युवाओं ने गणेश पांडाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी सं...

सितम्बर 6, 2025 1:07 अपराह्न

views 13

मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, प्रशासन ने पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं

मुंबई का गणेशोत्सव आज अनंत चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हो रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सफ़ाई, स्वास्थ्य और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं तथा पुलिस ने सुरक्षा के  समुचित प्रबंध किए हैं।       गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आने वाली भारी भीड़ की समुद्र तटों पर दस हजार कैमरो...

सितम्बर 6, 2025 1:05 अपराह्न

views 36

बिहार: गया सैन्य अकादमी से 23 महिलाओं सहित 207 कैडेट भारतीय सेना में कमीशन

बिहार की गयाजी सैन्‍य अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में 23 महिलाओं सहित 207 कैडेटों को आज भारतीय सेना में कमीशन किया गया। नवनियुक्‍त सैन्‍य अधिकारियों ने पासिंग आउट परेड के दौरान  परिजनों और वरिष्‍ठ अधिका‍रियों के समक्ष कुशलतापूर्वक अपनी युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना में मध्‍य कमान के कमा...

सितम्बर 6, 2025 12:54 अपराह्न

views 78

बिहार: गया जी में पितृपक्ष मेला महासंगम शुरू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 आज से बिहार के गया जी में शुरू हो रहा है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 21 सितंबर तक चलेगा। दुनिया भर से लोग अपने दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण अनुष्ठान करने गया पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज शाम इसका उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत...

सितम्बर 6, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 54

उत्तराखंड में मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू

उत्तराखंड में मौसम में सुधार होने और सड़कों की मरम्मत के साथ चारधाम यात्रा और पंजीकरण प्रक्रिया आज फिर से शुरू हो गई। हालाँकि हाल ही में तेज बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाने से गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा अभी स्थगित है। सड़क मार्ग चालू हो जाने से इन दोनों तीर्थ स्‍थलों की यात्रा फिर...

सितम्बर 6, 2025 9:29 पूर्वाह्न

views 90

हिमाचल प्रदेश: बारिश में कमी से राहत कार्यों में आई तेज

हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इस बीच राज्‍य में कल से वर्षा में कमी आने से अधिकांश हिस्सों में कुछ राहत मिली है और आपदा राहत कार्यों में तेज़ी आई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान मानसून में बारिश से जुडृी घटनाओं में अब तक 360 लोगों की जान जा ...

सितम्बर 6, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 20

उत्तर-पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना

पूर्वी राजस्थान और गुजरात में कल तक तेज़ बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में आज तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलना...

सितम्बर 6, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 22

हैदराबाद में वार्षिक गणेश विसर्जन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तेलंगना के हैदराबाद में आज वार्षिक गणेश विसर्जन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण शोभायात्रा सुनिश्चित करने के लिए हैदराबाद और सिकन्‍दराबाद में लगभग तीस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्‍य विसर्जन समारोह हुसैन सागर झील में होगा। शहर में, अन्‍य झीलों में भी विसर्जन के इंतजाम किए गए हैं। ग...

सितम्बर 6, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 47

भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी बहने का कोई खतरा नहीं है : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा है कि भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी बहने का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ब्यास नदी में जल प्रवाह ऐतिहासिक रूप से अधिक और अभूतपूर्व रहा। ब्यास नदी पर बने पौंग बांध में इतना अधिक पानी पहले कभी नहीं आया। इस वर्ष जल प्रवाह 11.70 अरब ...

सितम्बर 6, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 12

उधमपुर की दम्मोट पंचायत में वायु सेना ने हेलिकॉप्टर से पहुंचाई छह टन राहत सामग्री

जम्‍मू-कश्‍मीर में वायु सेना ने कल उधमपुर जिले की बाढ़ प्रभावित दम्‍मोट पंचायत के लोगों के लिए लगभग छह टन राहत सामग्री हैलीकॉप्‍टरों से पहुंचाई। रक्षा विभाग के जन-सम्‍पर्क अधिकारी ने जम्‍मू में यह जानकारी दी। उधमपुर जिले में तेज़ बारिश, बाढ़ और भू-स्‍खलन से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है।   &nbsp...