हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की होने की संभावना है। शिमला के मौसम विभाग ने कांगडा और सिरमौर जिलों में कल के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला और सोलन जिलों में भी कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चम्बा, कांगडा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में 15 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोडकर राज्य के सभी जिलों में 16 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चम्बा, कांगडा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में 17 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | जुलाई 13, 2025 9:38 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना