सितम्बर 24, 2025 1:45 अपराह्न

printer

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने त्रि-सेवा अकादमिक तकनीकी संगोष्ठी में शिक्षा और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों संग की बातचीत

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में त्रि-सेवा अकादमिक तकनीकी संगोष्ठी में शिक्षा जगत, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय सेना ने कहा कि सेना प्रमुख ने एक मज़बूत रक्षा प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए क्षमताओं के समन्वय और परिचालन तैयारियों को बढ़ाने हेतु नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। जनरल द्विवेदी ने उद्योग और शिक्षा जगत के अत्याधुनिक नवाचारों और अंतर्दृष्टि को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। सेना ने कहा कि यह संगोष्ठी रक्षा प्रौद्योगिकी और देश में आत्मनिर्भरता की प्रगति को दर्शाती है।