सितम्बर 24, 2025 5:30 अपराह्न

printer

सेंसेक्‍स और निफ्टी आज लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुए

अधिकांश क्षेत्रों में हुई चौतरफा बिकवाली के बीच प्रमुख घरेलू बाजार सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी आज लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्‍स 386 अंकों की गिरावट से 81 हजार सात सौ 16 पर बंद हुआ। निफ्टी 113 अंकों के नुकसान से 25 हजार 57 पर दर्ज हुआ।

    विस्‍तारित बाजार की बात करें तो यहां भी गिरावट का रूख था। बीएसई मिड कैप सूचकांक दशमलव आठ प्रतिशत से अधिक गिर गया और स्‍मॉल कैप सूचकांक में आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।