सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तीन स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत मादक पदार्थों के कुप्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए युवाओं, विद्यार्थियों और सामुदायिक सदस्यों को साथ लाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। जिला, राज्य और केन्द्रशासित तथा राष्ट्रीय स्तर पर यह त्रिस्तरीय प्रतियोगिता माय जी ओ वी प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। मंत्रालय ने इस पहल में भागीदारी के लिए देश के युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों को आमंत्रित किया है। ऑनलाइन क्वीज माय जी ओ वी प्लेटफॉर्म पर कल से शुरू होगी। नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को की गई थी।