विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और समावेशी दृष्टिकोण के कारण देश में दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तिकरण और समावेशन को नई पहचान मिली है।
इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2015 में शुरू किए गए सुगम्य भारत अभियान ने दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास, शिक्षा और सहायक उपकरणों के वितरण में प्रगति हुई है।