वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्रीमति सीतारामन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह मंच करदाताओं के लिए न्याय का एक सच्चा प्रतीक, व्यवसायों के लिए विश्वास का स्तंभ और भारत के निरंतर आर्थिक विकास का उत्प्रेरक बनेगा। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव और जीएसटीएटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे।
Site Admin | सितम्बर 24, 2025 9:01 अपराह्न
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण का शुभारंभ किया