वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। फिल्म निर्माण, कहानी कहने और अभिनय में उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। इस अवसर पर, दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उत्पल दत्ता को असमिया भाषा पर विशेष ध्यान देते हुए, सिनेमा पर उनके महत्वपूर्ण और व्यापक आलोचनात्मक लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। रिमदोगिटांगा को सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। निर्देशक शिल्पिका बोरदोलोई को फिल्म मऊ: द स्पिरिट ड्रीम्स ऑफ चेराव के लिए ‘निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म’ का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।