सितम्बर 24, 2025 9:05 अपराह्न

printer

लेह में आज हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है

लेह में आज हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है और शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र बातचीत के लिए तैयार है और आज हुई हिंसक घटनाएं लद्दाख के इतिहास और विरासत के खिलाफ हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि हिंसा भड़काने वाले लोग आज के विरोध प्रदर्शन में हुए नुकसान के लिए ज़िम्मेदार हैं। उपराज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों से शांतिपूर्ण बातचीत में शामिल होने की अपील की। ​​उन्होंने नागरिक और धार्मिक संगठनों से लद्दाख में शांति और बेहतर भविष्य के लिए काम करने का आग्रह किया।