राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश में वृंदावन के एक दिन के दौरे पर हैं। वह दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा वृंदावन पहुँचीं। उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीकांत चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, कुब्जा कृष्ण मंदिर और सुदामा कुटी में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी दर्शन और पूजा करेंगी।