सितम्बर 24, 2025 7:48 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएँगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएँगी। वह सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन द्वारा वहाँ जाएँगी। वृंदावन में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। वह वृंदावन स्थित सुदामा कुटी भी जाएँगी और मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन और पूजा करेंगी।