सितम्बर 24, 2025 3:48 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।  विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है।   अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर कल तक गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है।