मौसम विभाग ने आज रात और कल के लिए हरियाणा तथा चण्डीगढ के कुछ स्थानों पर हल्की, मध्यम या तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हरियाणा और चण्डीगढ के कुछ स्थानों पर 15 से 17 जुलाई तक और 18 तथा 19 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान बादल गरजने की भी आशंका है। इसके अलावा कल कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।
Site Admin | जुलाई 13, 2025 9:38 अपराह्न
मौसम विभाग ने आज रात और कल के लिए हरियाणा तथा चण्डीगढ के कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया