मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में भी मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की आशंका जताई है।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 10:21 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है