सितम्बर 23, 2025 8:59 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, परिवहन, आवास और शहरी विकास क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, परिवहन, आवास और शहरी विकास क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी।

    सरकार ने राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसाइटी के आरक्षित कोष से नौ गंभीर बीमारियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिनके इलाज की लागत पाँच लाख रुपये से अधिक है। मरीज अब प्रक्रिया के आधार पर नौ लाख 50 हजार रुपये से 22 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता के पात्र होंगे।

    कैबिनेट ने 116 किलोमीटर लंबी नागपुर-नागभीड़ नैरो-गेज रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए 491 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त आवंटन को भी मंजूरी दी।