सितम्बर 23, 2025 9:06 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा में गोवर्धन इको विलेज में “देसी भोजन मायने रखता है” पहल का शुभारंभ

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा में गोवर्धन इको विलेज में “देसी भोजन मायने रखता है” पहल का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ई-कचरा एक बड़ी समस्‍या बन गया है। श्री यादव ने ऊर्जा बचत, जल संरक्षण और एक स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए गोवर्धन इको विलेज की प्रशंसा की। उन्होंने मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए पारंपरिक खाद्य प्रणालियों के महत्व पर भी बल दिया।