सितम्बर 24, 2025 7:46 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस त्रिकंद ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान साइप्रस के लिमासोल शहर का दौरा किया

भारतीय नौसेना केस्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस त्रिकंद ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान साइप्रस के लिमासोल शहर का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस महीने की 21 तारीख को बंदरगाह और जहाज पर पेशेवर बातचीत, योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां भी हुईं। मंत्रालय ने बताया कि जहाज कल आगंतुकों के लिए भी खुला था। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह भारत और साइप्रस के बीच आपसी संपर्क और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा।