सितम्बर 24, 2025 2:25 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस द्वारा 85 साल बाद पटना में अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाने की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस द्वारा 85 साल बाद पटना में अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाने की आलोचना करते हुए बिहार के प्रति पार्टी की अचानक चिंता पर सवाल उठाया। नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की अचानक दिलचस्पी राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बिहार राज्य को महत्व नहीं दिया। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जगजीवन राम को भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया ।