प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और सुशासन के मंत्र से प्रेरित होकर सरकार परिवर्तन और प्रगति लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। आज इस विशेष श्रृंखला – ‘सेवा पर्व‘ में, हम बता रहे हैं कि कैसे मोदी सरकार विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन- वेब्स के माध्यम से भारत को मीडिया और मनोरंजन का वैश्विक केंद्र बना रही है।
नरेन्द्र मोदी सरकार का विज़न भारत की रचनात्मकता शक्ति का उपयोग करके उसे वैश्विक नेता बनाने का है। इसी विज़न का एक हिस्सा मुंबई में इस साल 1 से 4 मई तक आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन, वेव्स का पहला संस्करण था। इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया भर के रचनाकारों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना था। वेव्स का उद्घाटन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था सकल घरेलू उत्पाद में सकारात्मक योगदान दे सकती है।
रचनात्मकता, तकनीक और प्रतिभा का लाभ उठाकर एक उज्जवल भविष्य बनाने के प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप, वेव्स ने फ़िल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी – एक्सआर, प्रसारण और उभरते हुए प्रौद्योगिकी, इसे भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का एक व्यापक प्रदर्शन बनाती है। प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने भी इस पहल की सराहना की।
यूनेस्को के लाज़ारे एलौंडू ने भी नवाचार को बढ़ावा देने के भारत के दृष्टिकोण की सराहना की।
विविध चुनौतियों और सहयोग के लिए एक मंच के रूप में, वेव्स ने भारत के मीडिया और मनोरंजन के भविष्य पर एक स्थायी प्रभाव डाला है।