प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि एक निडर और शाश्वत विचारक के रूप में, एस.एल. भैरप्पा ने अपने कार्यों से कन्नड़ साहित्य को समृद्ध किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लेखन ने पीढ़ियों को चिंतन करने, प्रश्न करने और समाज के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। देश के इतिहास और संस्कृति के प्रति उनका अटूट जुनून आने वाली पीढियों को प्रेरित करता रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएँ एस.एल. भैरप्पा के परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।