सितम्बर 23, 2025 7:18 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर नमन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर नमन किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि दिनकर की कविताओं ने बिहार के साथ-साथ पूरे देश के लोगों में देशभक्ति की गहरी भावनाएँ जगाई हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दिनकर की कई पंक्तियाँ आज भी जनमानस में अंकित हैं। श्री मोदी ने आगे कहा कि वीरता और मानवता से ओतप्रोत उनकी सशक्त और कालजयी रचनाएँ हर पीढ़ी को माँ भारती की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।