केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने आज कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देश में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। डॉ. कुमार सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र ने दिव्यांग छात्रों की शैक्षणिक यात्रा में सहायता के लिए दो हजार तीन सौ से अधिक शैक्षिक सांकेतिक भाषा वीडियो विकसित किये हैं। इस दौरान, डॉक्टर कुमार ने देश में सांकेतिक भाषा सिखने को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों का शुभारंभ किया।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 7:15 अपराह्न
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देश में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार