नवम्बर 11, 2024 8:45 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त होगा

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में 43 विधानसभा सीटों पर इस महीने की 13 तारीख को वोट डाले जायेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के स्‍टार प्रचारक अपने अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मतदाताओं को रिझाने के सभी प्रयास कर रहे हैं।