छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में आज इक्कीस महिलाओं सहित इकहत्तर माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से तीस माओवादियों पर कुल मिलाकर चौंसठ लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों ने ज़िले में चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ या ‘घर वापसी’ अभियान के प्रभाव में आत्मसमर्पण किया है। वे क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पचास-पचास हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ कौशल विकास प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।
Site Admin | सितम्बर 24, 2025 7:38 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में आज इक्कीस महिलाओं सहित इकहत्तर माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है